धनबाद, अगस्त 5 -- Dhanbad News: झरिया चिल्ड्रेन पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चबूतरे पर लगी छतरी को असामाजिक तत्वों ने गायब कर दिया है। ऐतिहासिक स्थल से छतरी गायब होने की घटना के बाद स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों और समाजसेवियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चिल्ड्रन पार्क परिसर में हमेशा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे ऐसी घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है। समाजसेवी अनिल पांडेय ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। पूर्व में भी असामाजिक तत्वों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने की धृष्टता की थी। उस समय तत्कालीन सांसद स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे के विशेष प्रयासों से यहां पुनः आदमकद प्रतिमा स्थापित कराई गई थी और कुछ दिनों के बाद सुरक्षा व सम्मान के तौर पर प्रतिमा के ऊपर छतरी भी लगाई गई थी। यह भ...