धनबाद, सितम्बर 25 -- Dhanbad News: झरिया क्षेत्र में लंबे समय तक सेवा देने वाले वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एसपी सिंह (75) का गुरुवार सुबह 7 बजे धनबाद के असर्फी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ सिंह बीसीसीएल के तिसरा क्षेत्रीय अस्पताल से 2011 में सेवानिवृत्त होने के बाद भी लगातार मरीजों की सेवा में लगे रहे। उन्होंने झरिया सेवा सदन, मातृ सदन सहित अन्य अस्पतालों में अपनी सेवाएं दीं। वे अपने पीछे पत्नी, पुत्र अमित प्रकाश, दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वर्तमान में वे धनबाद के ऑफिसर्स कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे थे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को दामोदर नदी के मोहलबनी घाट पर किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...