धनबाद, सितम्बर 3 -- Dhanbad News: झरिया। झरिया अंचल कार्यालय में बुधवार को टुंडी के एक मामले में निलंबित चल रहे राजस्व कर्मी नीरज कुमार ने कार्यालय परिसर में जमकर हो-हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने अंचल कर्मियों से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक के खिलाफ कई बातें कहीं। बात इतनी बढ़ गई कि उन्होंने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने की चेतावनी दे डाली। वहां मौजूद अन्य कर्मियों और लोगों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। नीरज कुमार पिछले दो महीने का वेतन भुगतान बाकी होने के कारण आक्रोशित थे। अंचल कार्यालय द्वारा उनका बिल बनाकर भेजा जा चुका था, लेकिन तकनीकी कारणों से भुगतान नहीं हो पाया था। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने हंगामा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...