धनबाद, सितम्बर 23 -- Dhanbad News: झमाडा जल संयंत्र केंद्र जामाडोबा में मंगलवार को 12 एमजीडी जलभंडारण गृह के एक क्लेरिफायर की सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया। पिछले दस वर्षों से इस क्लेरिफायर की सफाई नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को लंबे समय से मटमैले और गंदे पानी की आपूर्ति हो रही थी। विधायक रागिनी सिंह के निर्देश पर युद्धस्तर पर सफाई का कार्य शुरू किया गया। इधर, क्लेरिफायर की सफाई के कारण पिछले कई दिनों से झरिया और उसके आसपास के क्षेत्रों में केवल आंशिक जलापूर्ति ही की जा रही थी, जिससे स्थानीय लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा था। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: जामाडोबा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लेरिफायर की सफाई जारी मंगलवार को भी संयंत्र में दोपहर 12 बजे से अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब चार घंटे बाद शाम चार बजे बिज...