Dhanbad News: झमाझम बारिश से कई इलाकों में भरा पानी
धनबाद, जुलाई 19 -- Dhanbad News: धनबाद पर मानसून मेहरबान हो गया है। शुक्रवार की रात से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और लगातार बारिश होती रही। बारिश का असर शहर की व्यवस्था पर भी देखने को मिला। शहर के हीरापुर, बैंक मोड़, सरायढेला, बरटांड़, पुलिस लाइन समेत कई निचले इलाकों में जलजमाव हो गया। आठ लेन समेत कई मुख्य सड़कों और गली-मोहल्लों में पानी भर जाने से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी हुई। जगह-जगह पानी जमा रहने से यातायात भी प्रभावित रहा। जिले में 21 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले दिनों की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में तीन-चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.