धनबाद, अगस्त 11 -- Dhanbad News: बरोरा। बरोरा पुलिस की लगातार छापामारी और दबिश के चलते अपर मंदरा में हुए हिंसक झड़प के मामले में बरोरा थाना में दर्ज कांड संख्या 36/26 के नामजद अभियुक्त माथाबांध निवासी आकाश चौहान ने सोमवार को धनबाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस की ओर से अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...