धनबाद, सितम्बर 28 -- Dhanbad News: बिनोद बिहारी चौक शिव मंदिर के पास स्थित स्वर्ण गहना नामक ज्वेलरी दुकान पर 26 सितंबर की शाम अपराधियों ने उत्पात मचाया। बदमाशों ने दुकान के स्टाफ पर चाकू और लोहे के धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया और करीब 20 ग्राम सोना लूटकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपियों ने 15-18 अन्य लोगों के साथ आकर दुकान पर भारी पथराव किया और लाठी-डंडों से तोड़फोड़ की। दुकान के संचालक सूरज कुमार वर्मा ने धनबाद थाने में दिए लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि शनिवार शाम करीब छह बजे उनका कर्मचारी रोशन वर्मा दुकान से 20 ग्राम सोना लेकर हॉलमार्किंग कराने के लिए अपनी बाइक से निकल रहा था। इसी दौरान एक स्कूटी पर सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे और रोशन से उलझ गए। बदमाशों ने रोशन वर्मा की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों न...