Dhanbad News: जोड़ापोखर में जलापूर्ति सुधार को लेकर बैठक
धनबाद, जुलाई 28 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या को लेकर पानी बिल उपभोक्ता मंच की ओर से सोमवार को शालीमार में बैठक हुई। इसमें झमाडा के अवर प्रमंडल पदाधिकारी कृपाशंकर यादव और कनिष्ठ अभियंता आलोक कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में झरिया-2 क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए कमेटी के सदस्यों ने अनियमित जलापूर्ति, कम दबाव (लो प्रेशर) और जर्जर पाइपलाइन जैसी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। प्रतिनिधियों ने इन व्यावहारिक परेशानियों के त्वरित समाधान की मांग की। झमाडा अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: जोड़ापोखर और पुटकी क्षेत्र में आज से मिलेगा पानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.