Dhanbad News: जोड़ापोखर में बंद खदान के पास भू-धंसान, गैस रिसाव और आग की लपटों से दहशत
धनबाद, सितम्बर 4 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। बीसीसीएल लोदना क्षेत्र की भूलन-बरारी कोलियरी अंतर्गत छह नंबर धौड़ा के समीप गुरुवार अलसुबह बंद टू-पिट खदान के पास अचानक जोरदार धमाके के साथ भू-धंसान हो गया। जमीन धंसने के साथ ही आग की लपटें उठने लगीं और भीषण गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे पूरी बस्ती में अफरातफरी मच गई। अनहोनी की आशंका में लोग घरों से बाहर निकल आए। घटनास्थल से महज 50 फीट की दूरी पर छह नंबर धौड़ा और 100 फीट पर बाजार धौड़ा बस्ती स्थित है। इन दोनों बस्तियों में करीब 200 परिवार रहते हैं। इस भू-धंसान के कारण न सिर्फ इन परिवारों पर संकट मंडरा रहा है, बल्कि मुख्य संपर्क सड़क के भी जमींदोज होने का खतरा पैदा हो गया है।
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी घटना की सूचना मिलते ही बीसीसीएल के पीओ अनिल कुमार, प्रबंधक रविंद्र कुमार, सुरक्षा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.