Dhanbad News: जोड़ापोखर में नलों से आया बदबूदार पानी
धनबाद, जुलाई 17 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। जामाडोबा वाटर प्लांट से गुरुवार शाम को जोड़ापोखर इलाके में गंदे पानी की सप्लाई की गई। इससे स्थानीय लोगों में विभाग के खिलाफ बहुत आक्रोश है। लोगों का कहना है कि नलों से बदबूदार और मटमैला पानी आ रहा है। इस पानी को न तो पिया जा सकता है और न ही घर के किसी काम में लाया जा सकता है। गंदा पानी भरने से कई घरों की पानी की टंकियां भी खराब हो चुकी हैं। इलाके के लोगों ने बताया कि पहले ही दो दिनों से पानी नहीं आ रहा था। जब दो दिन बाद सप्लाई शुरू हुई, तो साफ पानी की जगह गंदा पानी भेज दिया गया। इससे इलाके में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने मांग की है कि पाइपलाइन को तुरंत साफ करके शुद्ध पानी दिया जाए, नहीं तो वे आंदोलन करेंगे। मामला सामने आने पर झमाडा के उपमंडल अभियंता कृपा शंकर ने टीम को जांच करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.