धनबाद, अगस्त 13 -- Dhanbad News: मुनीडीह भटिंडा फॉल में मंगलवार को जोगता निवासी चाचा-भतीजे की डूबने से मौत के बाद बुधवार को पूरे क्षेत्र में मातम पसरा रहा। दोपहर करीब एक बजे प्रजीत कुमार पांडेय (38) व आयुष कुमार पांडेय (17) का शव पोस्टमार्टम के बाद जोगता पहुंचा। शव पहुंचते ही महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी। शव देखते ही परिजन व आसपास के लोग चीत्कार मारकर रोने लगे। प्रजीत की मां, पत्नी व भाई दोनों शवों से लिपटकर फफक पड़े। टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के अनुज बसंत महतो, पार्षद कल्पना महतो के प्रतिनिधि सुमित कुमार महतो व समाजसेवी मुकेश गुप्ता ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: भटिंडा फॉल में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत, जोगता में मातम बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने आयुष के पिता अजीत कुमार पांडेय से मिलकर सा...