धनबाद, अक्टूबर 14 -- Dhanbad News: ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने मंगलवार को जोगता थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की विभिन्न व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड संधारण, लंबित मामलों, मालखाना, हाजत और केस डायरियों की समीक्षा की। एसपी ने थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र की आपराधिक स्थिति, लंबित कांडों की प्रगति और विधि-व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अनुसंधान अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। दुर्गापूजा को देखते हुए पुलिस गश्ती बढ़ाने और अपरिचित व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा। एसपी ने थाना भवन की साफ-सफाई बनाए रखने, फरियादियों की शिकायतों पर तत्काल सुनवाई करने और साइबर अपराध समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने का भी निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Banka News: एसपी ने आदर्...