धनबाद, सितम्बर 24 -- Dhanbad News: धनबाद। धैया जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व की धूम है। भक्तिपूर्ण माहौल में आठवें दिन बुधवार की सुबह भगवान का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद शांति धारा हुई। श्रद्धालुओं ने सामूहिक पूजा की। जैन समाज के सदस्य मुकेश कुमार गंगवाल 10 दिनों के निर्जला उपवास पर हैं। 26 सितंबर को उनका व्रत पूर्ण होगा। शाम में सांगानेर से आए पंडित अतिशय शास्त्री ने प्रवचन दिया। इसके बाद संध्या आरती हुई। आयोजन की सफलता में सुरेंद्र जैन, जीवनधार बाकलीवाल, अमित जैन, प्रमोद कुमार जैन, संतोष जैन, नीलम गोधा, रिद्धि गोधा, साधना बाकलीवाल, रेशु जैन, कामना जैन, उषा जैन आदि सक्रिय हैं। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: पर्यूषण पर्व पर 10 दिन का निर्जला उपवास कर रहे मुकेश गंगवाल यह भी पढ़ें- मोह जैसे विकार भावों को छोड़ परोपकार करने की दी प्रेरणा यह भी पढ़...