धनबाद, नवम्बर 3 -- Dhanbad News: धनबाद। जैक की मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा फॉर्म 12 से 26 नवंबर तक भरे जाएंगे। जैक ने शेड्यूल जारी कर दिया है। विलंब शुल्क के साथ 27 नवंबर से 4 दिसंबर तक फॉर्म भरने का मौका मिलेगा। फॉर्म जैक के एग्जाम पोर्टल पर ऑनलाइन भरा जाएगा। जैक ने संस्थानों से कहा है कि फॉर्म डाउनलोड कर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराएं और समय पर भरें, ताकि हड़बड़ी में त्रुटि न हो। इस संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027: 12-26 नवम्बर तक बिना विलंब शुल्क के भरा जायेगा परीक्षा फॉर्म

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...