धनबाद, अगस्त 3 -- Dhanbad News: धनबाद। धनबाद में आयोजित ज़ेस्ट फैशन शो के पोस्टर लॉन्च रविवार को किया गया। अगस्त के आखिरी हफ्ते में होनेवाले फैशन शो की मुख्य आकर्षण फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रौशनी घोष होंगी। मिस वेस्ट बंगाल विजेता रौशनी घोष मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की फाइनलिस्ट हैं। वह ज़ेस्ट फैशन शो में सेलिब्रिटी गेस्ट, ग्रूमिंग ट्रेनर एवं सेलिब्रिटी जज के रूप में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगी। ग्रैंड फिनाले 29-30 अगस्त को संबोधि रिसॉर्ट में होगा, जिसमें झारखंड एवं आसपास के राज्यों से चयनित प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजक काजल झा ने बताया कि ज़ेस्ट फैशन शो के लिए अभी भी पंजीकरण जारी है। मौके पर नविता झा, मनीषा सिंह, रीना सिंह, रिकी, अनीशा दास, पूजा रानी, संगीता चटर्जी एवं चैताली तिवारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम म...