धनबाद, अक्टूबर 7 -- Dhanbad News: धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया में जेल से बाहर आते ही एक मनचले ने लड़की के साथ छेड़खानी की। लड़की की मां ने मंगलवार को आरोपी बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड के पास रहनेवाले गुड्डू पासवान के खिलाफ धनसार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्राथमिकी में आरोप लगाया कि एक अक्तूबर की शाम करीब छह बजे उनकी पुत्री घर का सामान लेने दुकान गई थी। इसी दौरान बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड के पास रहनेवाले गुड्डू पासवान ने उनकी पुत्री को अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकत और छेड़खानी शुरू कर दी। पुत्री ने किसी तरह फोन कर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। जब मां मौके पर पहुंची और आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ भी गाली-गलौज की और मारपीट करने लगा। आरोपी ने धमकी देते हुए कहा- तुम मां-बेटी ने मुझे जेल भिजवाया थ...