धनबाद, अगस्त 13 -- Dhanbad News: जेपीएससी व जेएस‌एस‌सी की परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर तेतुलमारी के सुभाष चौक में नेताजी के प्रतिमा स्थल पर तेतुलमारी निवासी दीपक कुमार का धरना दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। समर्थन में स्टेशन रोड कॉलोनी के सुमित कुमार भी धरने पर बैठे हुए हैं। उन लोगों ने कहा कि वर्तमान प्रदेश की सरकार का पूरे राज्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। पेपर लीक, परीक्षा में घोटाला सहित कई इसका उदाहरण है। धरना पर बैठे दीपक ने कहा कि अपनी बच्चे व समाज के बच्चों के भविष्य को देखते हुए धरना में बैठे हैं। कहा कि सरकार को जेएसएससी व सीजीएल परीक्षा को अविलंब रद्द करना होगा, अन्यथा प्रतिदिन धरना दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- 14 वीं जेपीएससी पीटी व बैकलॉग परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों ने सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग यह भी पढ़ें- पीटी ...