धनबाद, अगस्त 1 -- Dhanbad News: सिजुआ, प्रतिनिधि। जेपीएससी व जेएसएससी परीक्षाओं में कथित मनमानी और लापरवाही के विरोध में भारतीय जनता पार्टी लोयाबाद मंडल के समर्थकों ने शुक्रवार को तेतुलमारी के सुभाष चौक से मशाल जुलूस निकाला। जुलूस स्टेशन रोड होते हुए नगरीकला दक्षिण पंचायत सचिवालय तक पहुंचा, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी की गई। तेतुलमारी मंडल अध्यक्ष असीम कुमार दत्ता ने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था दोनों चरमरा गई हैं, जिसकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री पर है। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा समर्थक आंदोलन को और तेज करेंगे। इस दौरान मुखिया अशोक ठाकुर, सुरेश महतो, रमेश महतो, अजय सहानी, अरुण हेंब्रम, संजीत सिंह, मनोज वर्मा, लक्ष्मण पासवान, सुधीर हेंब्रम, सुरेंद्र प्रसाद हेंब्रम, प्रदीप व...