धनबाद, अक्टूबर 28 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) एक नवंबर को प्रस्तावित है। जैक के निर्देश पर जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग की ओर से जेटेट की तैयारी चल रही है। धनबाद में 108 केंद्रों में 38 हजार परीक्षार्थियों की परीक्षा ली जाएगी। मुख्य सचिव ने जिलों को आदेश जारी किया है। सीसीटीवी से परीक्षा की मॉनिटरिंग की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए दल बनाया जाए, ताकि प्रतिनियुक्त कर्मियों एवं वीक्षकों के क्रियाकलाप की समीक्षा कर कार्रवाई की जा सके। इसके लिए प्रत्येक जिला में एक परीक्षा नियंत्रक कक्ष संचालित किया जाएगा। प्रभारी एक वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी होंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि जिला स्तर पर उड़नदस्ता का गठन कर परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कराया जाए। उड़नदस्ते के साथ वीडियो रि...