धनबाद, नवम्बर 27 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। जेएससीए के पूर्व सचिव व वर्तमान में पिच एंड ग्राउंड कमेटी के चेयरमैन राजेश वर्मा ने गुरुवार को धनबाद के रेलवे स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस स्टेडियम में 18 जनवरी से 21 जनवरी तक कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के अंतर्गत झारखंड और उत्तर प्रदेश के बीच चार दिवसीय मैच खेला जाना है। इसी संबंध में राजेश वर्मा ने पिच, आउटफील्ड, ड्रेसिंग रूम, दर्शक दीर्घा समेत अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। वे यहां की उपलब्ध सुविधाओं से संतुष्ट दिखे। धनबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार एवं महासचिव विनय कुमार सिंह ने मैदान के संबंध में जानकारी दी। उनके अलावा डीसीए के उपाध्यक्ष जावेद खान, डीसीए के सदस्य नायब अली के अलावा मनीष वर्धन, आमिर हाशमी, सुनील कुमार भी मौजूद थे। राजेश वर्मा ने धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के ...