Dhanbad News: जीवन संस्थान में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम
धनबाद, जुलाई 23 -- Dhanbad News: झरिया। दिव्यांगों के विशेष विद्यालय सह शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान 'जीवन' में बुधवार को स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान संस्थान के किचेन, गार्डन, प्रांगण और कमरों की सफाई कर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। सभाकक्ष में आयोजित सत्र में व्याख्याता अनिल कुमार सिंह ने दिव्यांगजनों और विशेष शिक्षकों को स्वच्छता का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता, पर्यावरण स्वच्छता परिसर और मानसिक स्वच्छता को अपनाने पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.