धनबाद, अक्टूबर 31 -- Dhanbad News: भौंरा, प्रतिनिधि। पूर्वी झरिया क्षेत्र के भौंरा मोहलबनी बिरसा पुल स्थित सीआईएसएफ चेक नाका पर जवानों ने कोयला लदे एक हाईवा (संख्या जेएच 10टी 3493) को जब्त किया है। यह हाईवा पिछले कुछ दिनों से अपना जीपीएस सिस्टम बंद होने के बाद से फरार चल रहा था। इस मामले में सीआईएसएफ द्वारा प्रबंधन को पत्र लिखे जाने के बाद अब कागजी जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, उक्त हाईवा भौंरा सी-2 पैच से सुदामडीह रेलवे साइडिंग और बस्ताकोला एरिया से रघुनाथपुर साइडिंग तक कोयला ढुलाई के कार्य में लगा हुआ था। कुछ दिन पूर्व मोहलबनी के पास अचानक इस वाहन का जीपीएस सिस्टम बंद और टैंपर हो गया था। जीपीएस सिग्रल गायब होते ही पूर्वी झरिया प्रबंधन पूरी तरह सतर्क हो गया और हाईवा की सरगर्मी से खोज शुरू कर दी गई। इसी बीच गत दिनों बिरसा पुल ...