धनबाद, अगस्त 30 -- Dhanbad News: गोविंदपुर में जीटी रोड (एनएच) पर शुक्रवार की आधी रात से शनिवार दोपहर तक करीब नौ घंटे से अधिक समय तक महाजाम लगा रहा। दिल्ली लेन में गायडेहरा मोड़ से गोविंदपुर बाजार तक वाहन अपनी जगह से हिल भी नहीं पा रहे थे। कोलकाता लेन में पंडुकी तक और दिल्ली लेन में बरवा तक कुल 16 किलोमीटर वाहनों के पहिए लगभग थम से गए थे। रात से जाम में फंसे लोगों को दिन में भी राहत नहीं मिली। महिलाओं को शौच के लिए आसपास के घरों और होटलों की मदद लेनी पड़ी। जाम हटाने के लिए रात में यातायात पुलिस और फ्लाईओवर निर्माण कंपनी के कर्मी नजर नहीं आए। सुबह पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक हालात बेकाबू हो चुके थे। रातभर जाम में फंसी महिलाओं की परेशानी सुबह और बढ़ गई। महिलाओं ने जीटी रोड के किनारे रहने वाले परिवारों से आग्रह कर उनके घरों के शौचालय का उपयोग ...