Dhanbad News: जीएन कॉलेजों में एनसीसी कैडेट्स को मिली पदोन्नति
धनबाद, जुलाई 25 -- Dhanbad News: धनबाद। गुरुनानक कॉलेज धनबाद के भूदा परिसर में एनसीसी 36 झारखंड बटालियन की ओर से कैडेट्स की पदोन्नति के लिए रैंक सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। एनसीसी 36 झारखंड बटालियन की ओर से जेसीओ जगदीप सिंह व बीएचएम रवि शाही की उपस्थिति में नौ एनसीसी कैडेट्स को पदोन्नति रैंक प्रदान किए गए। एक कैडेट को सीनियर अंडर ऑफिसर, दो कैडेट्स को अंडर ऑफिसर, दो कैडेट्स को सार्जेंट तथा चार कैडेट्स को कॉर्पोरल पर पदोन्नत किया गया। मौके पर प्राचार्य डॉ रंजना दास, प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. दीपक कुमार, एनसीसी ऑफिसर कैप्टन संजय कुमार सिंह, डॉ मीना मालखंडी, प्रो. अमरजीत सिंह, प्रो. अर्णव सरखेल, प्रो. किरण सिंह मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.