धनबाद, नवम्बर 20 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। एसएनएमएमसीएच के जीएनएम नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) की मान्यता का मुद्दा उठाया है। इस संबंध में छात्राओं ने गुरुवार को विधायक राज सिन्हा से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। छात्राओं ने कहा कि केवल राज्य सरकार की मान्यता मिलने से उनकी डिग्री का दायरा झारखंड तक सीमित रह सकता है। ऐसे में उन्हें राष्ट्रीय स्तर की मान्यता की जरूरत है। छात्राओं ने विधायक से आश्वासन के बजाय ठोस समाधान की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने तत्काल एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक, सेंट्रल हॉस्पिटल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग के सचिव से बातचीत कर मान्यता की प्रक्रिया की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: जीएनएम छात्राओं ने अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन अधीक्षक ने बताया कि कॉलेज...