धनबाद, जुलाई 23 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बुधवार को अभियान चलाया। कतरास की मछली पट्टी में जीएनएम कॉलेज के पास सहायक आयुक्त उत्पाद अजय कुमार गोंड के नेतृत्व में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर देसी, विदेशी और महुआ शराब बरामद की। प्रशासन को गुप्त सूचना मिली कि मछली पट्टी में शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है। इसके बाद उत्पाद विभाग ने कतरास थाने के सहयोग से मछली पट्टी में छापेमारी की। मौके से 18.6 लीटर महुआ शराब, 6.9 लीटर देसी शराब और 2.52 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। साथ ही सुशील कुंडू और अनिल कुमार बर्नवाल को अवैध शराब बेचते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...