Dhanbad News: जिले के सभी सीएचसी में शुरू हुई कंगारू मदर केयर सेवा
धनबाद, अगस्त 2 -- Dhanbad News: विश्व स्तनपान दिवस पर शनिवार को धनबाद जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में कंगारू मदर केयर (केएमसी) सेवा की औपचारिक शुरुआत की गई। डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य कम वजन और समय से पूर्व जन्मे नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करना तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाना है। इस अवसर पर निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व स्तनपान दिवस के दिन जन्मे सभी नवजात शिशुओं और उनकी माताओं को बेबी किट एवं अन्य आवश्यक सामग्री का नि:शुल्क वितरण किया गया। किट में शिशु के लिए तौलिया, कपड़े, सैनिटाइजर, साबुन तथा नवजात देखभाल से जुड़ी अन्य जरूरी सामग्री शामिल थी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि यह विशेष अभियान एक से सात अगस्त तक जिलेभर में चलाया जाएगा। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.