धनबाद, अक्टूबर 29 -- Dhanbad News: धनबाद। जिला फुटबॉल लीग के तहत बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित अभिजीत गांगुली जूनियर फुटबॉल लीग के मुकाबले में बिरसा मुंडा क्लब ने शानदार प्रदर्शन कर एफसीसी भितया को 6-0 से करारी शिकस्त दी। मुकाबले में बिरसा मुंडा क्लब के खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और एकतरफा जीत दर्ज की। सोहेल अंसारी ने तीन गोल दागकर हैट्रिक बनाई। वहीं विकास मुर्मू, भुनेश्वर मुर्मू और रॉकी मुर्मू ने एक-एक गोल किया। निर्णायक की भूमिका जसविंदर सिंह, पूजा कुमारी, जेवियर टुडू, धणपति पांडे और दिलीप महतो ने निभाई। मुख्य अतिथि डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, एसडीएम लोकेश बारंगे, डीडीसी सन्नी राज और जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा उपस्थित रहे। जिला फुटबॉल संघ के महासचिव मृदुल बोस, कोषाध्यक्ष मो. सलाउद्दीन, संयुक्त ...