धनबाद, जुलाई 15 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। जिला परिषद ने अपनी संपत्तियों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विभिन्न क्षेत्रों में जिला परिषद की दुकानों पर कब्जा कर कारोबार करने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला परिषद ने ऐसे मामले को गंभीरता से लिया है। अब बिना वैध आवंटन या अनुमति के दुकान संचालित करने वालों की दुकानें सील की जाएंगी। जिला परिषद के अनुसार पुराना बाजार, बरटांड़, मनईटांड़ समेत कई क्षेत्रों में ऐसे दुकानदारों की पहचान की गई है। दुकानों का सत्यापन किया जा रहा है और जांच के बाद चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी। जिला परिषद ने स्पष्ट किया कि केवल कब्जाधारियों पर नहीं, बल्कि जिन लोगों के नाम दुकानें आवंटित हैं और जिन्होंने नियमों के विरुद्ध किसी अन्य को दुकान दी है, उनपर भी कार्रवाई होगी। ऐसे आ...