Dhanbad News: जिला उद्योग केंद्र ने सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
धनबाद, जुलाई 7 -- Dhanbad News: धनबाद। जिला उद्योग केंद्र में सोमवार को विषयगत उद्यम कैम ऑन सार्वजनिक खरीद के सत्यापन की जिलास्तरीय कार्यशाला हुई। कार्यक्रम में 35 उद्यमियों ने भाग लिया। जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक आदित्य चौधरी ने उद्यमियों को विषयगत उद्यम कैम ऑन सार्वजनिक खरीद के सत्यापन की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न प्रकार की योजनाएं जैसे पीएमईजीपीपीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नाबार्ड डीडीएम शिवांगी शुभम ने नाबार्ड और खरीद से संबंधित जानकारी दी। फ्लोर मिल एसोसिएशन के सचिव कैलाश चंद्र गोयल ने उद्योग की स्थापना के संबंध में स्टार्टअप इंडिया व सिंगल विंडो सिस्टम की जानकारी दी। मौके पर कैलाश चंद्र गोयल और कुमारी नीलू मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.