धनबाद, अगस्त 29 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर धनबाद जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से कोयला नगर नेहरू कॉम्पलेक्स में जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप की शुरुआत शुक्रवार को की गई। इसका समापन शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ होगा। यह चैंपियनशिप हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर करायी जा रही है। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका (सभी आयु वर्ग) और मास्टर्स चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) वर्ग में जिले के सैकड़ों खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मुख्य अतिथि कृपा शंकर अतनु कुमार गुप्ता और शशि ओम प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जमीनी स्तर पर खेल को बढ़ावा देते हैं और धनबाद में टेबल टेनिस की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं। यह भी पढ़ें- खेल दिवस क...