धनबाद, अगस्त 30 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के जियलगोरा रीजनल अस्पताल में पांच दिनों से ओपीडी सेवा बंद रहने से कोल कर्मियों व मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। महिला द्वारा डॉक्टरों व कर्मियों पर लगाए गए आरोपों के विरोध में ओपीडी का बहिष्कार किया गया है। एजीएम परवेज आलम के नेतृत्व में जांच जारी है, पर समाधान नहीं निकला है। शनिवार को धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार यादव, रामजनम पासवान, रविंद्र प्रसाद और कैलास पासवान के नेतृत्व में एपीएम अमित महतो से मिला। संघ ने जल्द ओपीडी बहाल करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि सेवा शीघ्र शुरू नहीं हुई, तो वे धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। एपीएम अमित महतो ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जल्द ही उचित पहल कर ओपीडी से...