धनबाद, सितम्बर 25 -- Dhanbad News: लोदना क्षेत्र के जियलगोरा अस्पताल का ओपीडी पिछले एक माह से बंद रहने के कारण क्षेत्र के मरीजों को इलाज में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर गुरुवार को संयुक्त मोर्चा के संयोजक सह एटक नेता सुजीत मंडल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल के चिकित्सकों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ओपीडी सेवा बहाल नहीं की गई, तो लोदना क्षेत्रीय कार्यालय का अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा। चिकित्सकों से मिलने वाले इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से महेंद्र देव, उचित महतो, बसंत ठाकुर और गणेश पासवान आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- कार्रवाई के विरोध में ओपीडी बहिष्कार यह भी पढ़ें- Madhubani News: बेनीपट्टी में इलाज की आस में पहुंचे मरीज, बिना इलाज लौट यह भी ...