धनबाद, सितम्बर 25 -- Dhanbad News: जिला परिषद की दुकानों को किराए पर देने की प्रक्रिया में गुरुवार को तय दर से कई गुना अधिक बोली लगने से परिषद की आय बढ़ने की उम्मीद जगी है। तोपचांची थाना के समीप स्थित चार दुकानों की डाक बोली के माध्यम से नीलामी की गई। इन दुकानों का प्रारंभिक मासिक किराया जिला परिषद ने 1000 रुपये निर्धारित किया था, लेकिन बोली बढ़ते-बढ़ते अधिकतम 17,400 रुपये तक पहुंच गई। चार दुकानों के लिए हुई नीलामी में श्याम इंटरप्राइजेज ने 17,400 रुपये की मासिक बोली लगाकर एक दुकान अपने नाम की। वहीं शेख तहसीम ने 15,000, मनोज विश्वकर्मा ने 12,500 और मुस्ताक अहमद ने 10,000 रुपये की बोली लगाकर अन्य तीन दुकानों का आवंटन हासिल किया। इस तरह चारों दुकानों से जिला परिषद को हर महीने 54,900 रुपये की आय होगी। तय किराए के मुकाबले यह राशि करीब साढ़े प...