धनबाद, जुलाई 11 -- Dhanbad News: महुदा, प्रतिनिधि। पाथरगड़िया पंचायत के धोवाटांड़ बस्ती स्थित महतो तालाब में घाट निर्माण कार्य एवं तारगा पंचायत के मुस्लिम टोला में जलसोख्ता निर्माण कार्य का शिलान्यास जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने किया। मौके पर जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि महतो तालाब में घाट निर्माण से ग्रामीणों को स्नान, पूजा पाठ एवं अन्य दैनिक कार्यों के लिए सुरक्षित और सुगम सुविधा उपलब्ध होगी। यह निर्माण कार्य तालाब के संरक्षण, स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कहा कि ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य लगातार किया जा रहा है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। मौके पर जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, भाजपा नेता शेखर सिंह, मो. असलम शैख, मो. आलम शैख, मो. बैलाल शैख, इम...