Dhanbad News: जामाडोबा सब-स्टेशन में आज लगेगा 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर
धनबाद, अगस्त 12 -- Dhanbad News: झमाडा के जामाडोबा जल संयंत्र में गहराए बिजली संकट को दूर करने के लिए विभागीय कवायद तेज हो गई है। जामाडोबा फीडर में गुरुवार को 5 एमवीए के स्थान पर 10 एमवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा। इस वजह से गुरुवार की सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक झरिया और जामाडोबा जल संयंत्र की बिजली और जलापूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। कार्यपालक अभियंता स्वरूप कुमार बख्शी ने बताया कि जल संयंत्र में नए हैवी उपकरण लगने के कारण पांच एमवीए के ट्रांसफॉर्मर पर लोड अत्यधिक बढ़ गया था। बार-बार ट्रिपिंग हो रही थी। नया 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर बुधवार की सुबह रांची से जामाडोबा पहुंच चुका है। अभियंता के अनुसार, सुबह 10 बजे से शटडाउन लेकर नए ट्रांसफॉर्मर को सेट करने का काम शुरू किया जाएगा। शाम 6 बजे काम पूरा होने के बाद ही बिजली चालू होगी। नया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.