Dhanbad News: जामाडोबा संयंत्र से जल भंडारण व जलापूर्ति ठप
धनबाद, अगस्त 19 -- Dhanbad News: भारी बारिश और बिजली विभाग की लापरवाही के कारण झमाडा जामाडोबा जल संयंत्र से होने वाली जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इसके चलते झरिया, कुसुंडा, पुटकी और आस-पास के क्षेत्रों की करीब छह लाख की आबादी को मंगलवार को पानी नहीं मिला। बरसात में भी पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। लोगों को मनसा पूजा जैसे त्योहार के दिन भी भीषण पेयजल संकट झेलना पड़ा। लोगों में बिजली और झमाडा के प्रति काफी आक्रोश देखा जा रहा है। गौरतलब है कि सोमवार की सुबह से ही प्लांट में बिजली की आंख-मिचौनी जारी रही। दोपहर 12:00 से 12:45 बजे के बीच दो बार में 44 मिनट, शाम को करीब 31 मिनट और रात 7:40 बजे 15 मिनट बिजली बाधित रही। इसके बाद देर रात 12:00 से 12:48 बजे के बीच दो बार में 47 मिनट ट्रिपिंग हुई। आखिरकार, सोमवार रात 12:49 बजे से बिजली जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.