Dhanbad News: जामाडोबा पार्क की चहारदीवारी से टकराई कार
धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामाडोबा पार्क के पास शनिवार को एक कार अनियंत्रित हो सीधे पार्क की चहारदीवारी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कार सवार एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने बात कही जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद कार सवार युवकों में अफरा-तफरी मच गई और वे पुलिसिया कार्रवाई के डर से वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। जोड़ापोखर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती, कार में सवार अन्य युवक अपने घायल साथी को आनन-फानन में अपने साथ लेकर वहां से चले गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद जोड़ापोखर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.