धनबाद, जुलाई 6 -- Dhanbad News: जामाडोबा स्थित टाटा डीएवी स्कूल में रविवार को हरित भविष्य और पर्यावरण जागरूकता को लेकर वन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में पौधारोपण से हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच पोस्टर मेकिंग, चित्रांकन और भाषण प्रतियोगिता हुई। मौके पर प्राचार्य अमिताभ दासगुप्ता ने छात्रों को पेड़ों का महत्व समझाया। उन्होंने हर छात्र से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...