Dhanbad News: जामाडोबा जल संयंत्र में तकनीकी खराबी
धनबाद, अगस्त 2 -- Dhanbad News: झमाडा के जामाडोबा जल संयंत्र केंद्र में मोटर पंप के फुटबॉल फ्लैंज में आई तकनीकी खराबी के कारण जोड़ापोखर, झरिया और आसपास के इलाकों में लो-प्रेशर जलापूर्ति हो रही है। शनिवार को कर्मचारियों ने नदी में फंसे खराब फुटबॉल फ्लैंज को बाहर निकालकर मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, मरम्मत के बाद इस भारी-भरकम उपकरण को वापस नदी में फिट करना बड़ी चुनौती है, जिसे रविवार तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कनीय अभियंता आशुतोष राणा ने बताया कि मरम्मत कार्य तेजी से जारी है और काम पूरा होते ही क्षेत्र में सामान्य रूप से जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: जेसीबी से पाइपलाइन टूटी, कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.