धनबाद, अक्टूबर 29 -- Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। संताल परगना के जामताड़ा जिले में कास्ता कोल ब्लॉक में मार्च-2024 में शुरू हुई कोल गैसीकरण परियोजना अब पायलट-स्तरीय गैसीकरण चरण की ओर बढ़ रही है, जिसमें पूर्व-इग्निशन (प्रज्वलन पूर्व) गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं। यानी अब बिना कोयला खुदाई के कोल ब्लॉक में गैसीकरण की योजना शुरू हो जाएगी। दो चरणों में कार्यान्वित उक्त परियोजना में पहले चरण में स्थल उपयुक्तता और तकनीकी व्यवहार्यता अध्ययन शामिल किया गया जो मई-2025 में सफलतापूर्वक पूरा हो गया। दूसरे चरण के तहत अब पायलट-स्तरीय गैसीकरण चरण की परियोजना बढ़ रही है, जिसमें पूर्व-इग्निशन गतिविधियां चल रही हैं। यह जानकारी सीएमपीडीआईएल की ओर से दी गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सीएमपीडीआई सीएमडी ने कास्ता ब्लॉक का दौरा किया उम्मीद है कि इसकी प्र...