धनबाद, सितम्बर 2 -- Dhanbad News: चिरकुंडा नगर परिषद के टाउन हॉल आवंटन को लेकर विवाद गहरा गया है। जादूगर किस्मत कुमार ने पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए वर्तमान उपाध्यक्ष विजय यादव से लिखित शिकायत की है। इस मुद्दे को लेकर पूर्व और वर्तमान उपाध्यक्ष के बीच नोकझोंक भी हुई। जादूगर किस्मत कुमार ने शिकायत में बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से टाउन हॉल में जादू का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। हॉल का किराया माफ या कम कराने के उद्देश्य से उन्होंने वर्तमान उपाध्यक्ष विजय यादव से मुलाकात की थी। उपाध्यक्ष ने उन्हें नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी से मिलकर अपनी बात रखने का सुझाव दिया।

पूर्व उपाध्यक्ष का बयान जादूगर का आरोप है कि जब वह अध्यक्ष से मिलने ...