धनबाद, जुलाई 4 -- Dhanbad News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहाजटांड़ में शुक्रवार को पशुपति महतो की अध्यक्षता में इस शैक्षणिक सत्र की पहली अभिभावक-शिक्षक बैठक हुई। प्रभारी प्रधानाध्यापक मदन प्रसाद नायक ने लैंगिक समानता, बाल सुरक्षा, नियमित उपस्थिति, बाल-विवाह रोकथाम, मासिक रेल परीक्षा और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को रोज स्कूल भेजने की अपील की। मौके पर राजकुमार यादव, सरोज बड़ा, पारू देवी, माला देवी, मनोज कुमार सोरेन, महादेव प्रमाणिक, आकाश बाउरी, लालचंद तुरी, शंकर मल्लिक, मुंदरी देवी, बबिता मल्लिक, दुर्गा प्रसाद तुरी, मंटू टूरी, सुभाष चंद्र महतो आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Jamtara News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय सालूका में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुआ मंथन यह भी पढ़ें- Du...