धनबाद, अगस्त 25 -- Dhanbad News: भौंरा जहाजटांड़ बस्ती जाने वाली मुख्य सड़क काटे जाने के विरोध में सोमवार को भौंरा बाजार स्वत: बंद रहा। वहीं सी टू परियोजना का कोयला उत्पादन व डिस्पैच पूरी तरह से ठप रहा। जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के महामंत्री अभिषेक सिंह, भाजपा नेता योगेंद्र यादव, पूर्व पार्षद सुमित सुपकार सहित अन्य नेता धरना स्थल पहुंचे। काटी गई सड़क का जायजा लिया। अभिषेक सिंह ने घटना स्थल से ही जीएम टी पासवान को फोन कर मौके पर बुलाया। जीएम के निदेश पर एजीएम एलएल बरनवाल, पीओ रवि कुमार, पीएम प्रशासन अभिषेक कुमार, प्रबंधक अमित कुमार धरना स्थल पहुंचे। करीब एक घंटे तक हो हंगामा के बीच वार्ता हुई। आक्रोशित लोगों ने अधिकारियों की जमकर फजीहत की। कोई हाथ, पैर बांधने की बात कर रहा था, कोई बंधक बनाने की बात कह रहा था। अंत में अधिकारियों को पैदल चल...