धनबाद, जुलाई 7 -- Dhanbad News: झरिया के बिहार बिल्डिंग स्थित जनता श्रमिक संघ व विधायक कार्यालय में काम करने वाले महेश त्यागी के बड़े पुत्र रवि कुमार (43)का निधन दिल का दौरा पड़ने से सोमवार की दोपहर हो गया। निधन की खबर से उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। रवि सबसे बड़े पुत्र थे। उन्हें एक बेटी है। महेश त्यागी के मंझले पुत्र का निधन पहले हुआ था। छोटे पुत्र का निधन 2 साल पहले हुआ था। तीनों पुत्रों के एक-एक कर निधन होने से महेश और उनका परिवार टूट गया हैं। पत्नी, मां, पिता, एक पुत्री का रो रोकर बुरा हाल है। घटना पर व्यवसायी श्रीकांत अम्बष्ट, उपेंद्र गुप्ता, शिवचरण शर्मा, उमा चरण रजवार, सत्यनारायण भोजगढ़िया और जनता श्रमिक संघ के नेताओं ने शोक जताया है। अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...