Dhanbad News: जल संकट को लेकर फूटा गुस्सा, सड़क जाम
धनबाद, सितम्बर 25 -- Dhanbad News: अलकडीहा। बलियापुर प्रखंड की 12 पंचायतों के 27 गांवों में पिछले एक महीने से हर घर नल-जल योजना की आपूर्ति ठप है। इससे 50 हजार से अधिक की आबादी पानी के लिए परेशान है। विभागीय लापरवाही से नाराज ग्रामीणों और स्थानीय मुखियाओं ने शुक्रवार को मुकुंदा के समीप झरिया-बलियापुर मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। मुखिया अंजना कुमारी, रिंकू देवी, शांति देवी और राजाराम रजक ने बताया कि रखितपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मुख्य पाइपलाइन फट गई है। जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के बड़े अधिकारियों को लिखित व मौखिक सूचना देने के बावजूद एक माह से मरम्मत नहीं कराई गई। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पानी की सप्लाई सुचारू रूप से शुरू नहीं होती, सड़क जाम जारी रहेगी। मौके पर संजय दास, हीरालाल गोराई, सुनील महतो सहित सैकड़ों ग्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.