धनबाद, अगस्त 6 -- Dhanbad News: झरिया-जोड़ापोखर में बदहाल जलापूर्ति के विरोध में पानी-बिजली उपभोक्ता मंच गुरुवार की सुबह 9 बजे झमाडा झरिया कार्यालय के सामने एक दिवसीय भूख हड़ताल करेगा। संयोजक किशोर कुमार ने कहा कि प्रमुख मांगों में प्रतिदिन पर्याप्त दबाव (प्रेशर) के साथ शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने, 10 वर्षों के जलकर में 60 प्रतिशत की रियायत दी जाए। जलापूर्ति केवल दिन के समय सुनिश्चित की जाए। सभी अवैध जल कनेक्शनों की पहचान कर उन्हें तत्काल हटाया जाए। अवैध रूप से लंबे फेरूल लगाकर पानी खींचने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: झरिया और पुटकी में अभी चार दिन रहेगा जल संकट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...