Dhanbad News: जल उठाने के लिए सुलतानगंज रवाना हुआ कांवरियों का जत्था
धनबाद, अगस्त 10 -- Dhanbad News: धनबाद। माडा कॉलोनी स्थित प्रेम नगर से रविवार को सैकड़ों की संख्या में कांवरिया सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व कांवरियों ने महादेव के भजनों पर जमकर नृत्य किया और जयकारे लगाए। कांवरियों की रवानगी के दौरान क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए शानदार विदाई दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व समाजसेवी उदय प्रताप सिंह मौजूद रहे। उन्हें शारजानंद ने सम्मानित किया। मौके पर अनुपम शरण माइकल, गुड्डू, भोला, काली ने भी कांवरियों को सफल एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बोल बम के जयघोष के साथ देवघर रवाना हुआ कांवरियों का जत्था यह भी पढ़ें- शीतला मंदिर कांवरिया संघ का जत्था बैजनाथ धाम के लिए रवाना यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.