Dhanbad News: जलापूर्ति सामान्य नही होने पर झरिया के कारोबारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
धनबाद, अक्टूबर 30 -- Dhanbad News: झरिया कपड़ा पट्टी में गुरुवार को विभिन्न व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई। इसमें पिछले छह दिनों से झमाडा द्वारा जलापूर्ति बाधित रहने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि झमाडा प्रबंधन ने सिर्फ तीन दिनों का नोटिस दिया था, लेकिन छह दिन बीत जाने के बाद भी पानी सप्लाई नियमित नहीं हो सकी है। दीपावली के पूर्व पानी न मिलने से लाखों उपभोक्ता परेशान हैं और त्योहार की साफ-सफाई पूरी तरह बाधित हो गई है। व्यवसायियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने अविलंब संज्ञान नहीं लिया, तो झरिया बाजार के उपभोक्ता चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: तीन दिन का वादा और छह दिन का इंतजार बैठक में मुख्य रूप से उपेंद्र गुप्ता, शिव चरण शर्मा, श्रीकांत अंबष्ट, सौष्टी दत्ता, सुमित खेतान, अज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.