Dhanbad News: जलापूर्ति नहीं सुधरी तो व्यापक जनआंदोलन : अनुपमा सिंह
धनबाद, अगस्त 5 -- Dhanbad News: कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने झमाडा प्रबंधन से झरिया की जनता को नियमित और शुद्ध पेयजल देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बाधित जलापूर्ति तुरंत बहाल की जाए और 25 घंटे से अधिक ठप रहने वाले क्षेत्रों में टैंकर से पानी भेजा जाए। उन्होंने वर्षों से अनियमित जलापूर्ति से परेशान उपभोक्ताओं के जलकर में 60 % रियायत देने और बिलों की गड़बड़ी की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई। जामाडोबा फिल्ट्रेशन प्लांट से 20 लाख रुपए की पाइप चोरी की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो कांग्रेस चरणबद्ध जनआंदोलन करेगी। इसकी जिम्मेदारी झमाडा और जिला प्रशासन की होगी। प्रतिनिधिमंडल में सतपाल सिंह ब्रोका, पप्पू सिंह, अरुण रवानी व संजीव कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.